मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
नई दिल्ली|बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इसमें कुल एक लाख 74 हजार 207 करोड़ के प्रस्तावों और प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. मीटिंग में हुए फैसलों में किसान को बड़ा तोहफा दिया गया है. किसानों के लिए 41 हजार 534 करोड़ की खाद सब्सिडी को मंजूरी दी गई है|
किसानों के लिए खाद सब्सिडी 4317 करोड़ बढ़ी
केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में किसान, ऊर्जा और यातायात को फोकस किया गया. खरीफ 2026 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी को लगभग 41 हजार 534 करोड़ की मंजूरी दी गई है. इसमें पिछली बार की तुलना में 4317 करोड़ रुपये बढ़ाए गए हैं. मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर दिक्कत आ रही है. जिसके कारण कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में दुनियाभर में हो रहे बदलाव के कारण देश में किसानों पर इसका असर ना पड़े, जिसके लिए सरकार ने ये फैसला लिया है. नई दरें एक अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेंगी|
HPCL Rajasthan Refinery Limited को मंजूरी
इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट में राजस्थान में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को मंजूरी दी गई है. इसके लिए 79,459 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. वहीं इस फैसले के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है. शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”यह निर्णय परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देगा और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगा.’
जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट के लिए 13,038 करोड़ मंजूर
इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट के लिए 13 हजार 38 करोड़ की मंजूरी दी गई है. इस प्रोजेक्ट के तहत 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा. इस प्रोजेक्ट के साथ ही जयपुर और आसपास के इलाकों में यातायात को लेकर विकास को रफ्तार भी मिलेगी. वहीं हाइड्रोपावर सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश को मंजूरी मिली है. इसमें कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (1720 MW) के लिए 26,070 करोड़ और कालई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट (1200 MW) के लिए 14,106 करोड़ रुपये भी शामिल है|
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी