जेपी मॉर्गन के CEO ने कहा अमेरिका को मोदी जैसे नेता की जरूरत
जेपी मार्गन चेज के चेयरमैन और सीईओ जेमी डिमोन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में अविश्वसनीय काम किया है।इकोनमिक क्लब आफ न्यूयार्क द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिमोन ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास और नौकरशाही में सुधार को लेकर पीएम मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की।जेमी डिमोन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और भारत में "अविश्वसनीय काम" कर रहे हैं। डिमोन ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए आर्थिक सुधारों की सराहना की और कहा कि उनमें से कुछ को अमेरिका में भी पेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भी मोदी जैसे सख्त नेता की जरूरत है।
डिमोन ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने लगभग 70 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले, जिससे आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से तक वित्तीय पहुंच सुनिश्चित हुई है।उन्होंने कहा कि यह देखना पूरी तरह अद्भुत है कि जहां प्रत्येक नागरिक को हाथ, आंख और अंगुली से पहचाना जाता है।भारत की शिक्षा प्रणाली और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और ऐसा सिर्फ एक न्यायप्रिय और सख्त व्यक्ति के कारण संभव हो सका है।नौकरशाही के बनाए जाल को तोड़ने के लिए सख्त होना होगा और मोदी वहीं कर रहे हैं। डिमोन ने उन विदेशी सरकारों को भी आड़े हाथ लिया, जो भारत को जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों पर भाषण देते हैं।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत