हमास के खात्मे के लिए राफा में ग्राउंड ऑपरेशन जरुरी: नेतन्याहू
तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर दोहराया है कि राफा में ग्राउंड ऑपरेशन के अलावा हमास को खत्म करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। नेतन्याहू ने कहा, मैंने अपनी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से यह स्पष्ट कर दिया कि हम राफा में हमास की बची हुई बटालियनों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने मंगलवार को विदेश और रक्षा मामलों की समिति को बताया, राफा में ग्राउंड ऑपरेशन के बारे में अमेरिकियों के साथ हमारी असहमति है। हमास को खत्म करने की जरूरत के बारे में नहीं, राफा में प्रवेश करने की जरूरत के बारे में असहमति है। बता दें कि अमेरिका राफा में इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन को अंजाम देने के खिलाफ है। अमेरिका मानना है कि इससे गाजा में मानवीय संकट और बढ़ेगा, राफा, गाजा के सबसे दक्षिणी छोर पर मिस्र की सीमा से सटा हुआ इलाका है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा