गाजा के अस्पताल पर इजरायली सेना की कार्रवाई में 21 की मौत
जिनेवा। गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा पर इजरायली सेना द्वारा दूसरी बार छापा मारने के बाद से 21 मरीजों की मौत हो गई है।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने अल-शिफा के अंदर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,-अस्पताल के आसपास इजरायली सेना की शत्रुता जारी है। आवश्यक साधनों के अभाव में चार बच्चों और 28 गंभीर रोगियों समेत 100 से ज्यादा मरीज अस्पताल में फंसे हुए हैं। कई लोगों को संक्रमित घाव हो गए हैं। इज़रायली सैनिकों ने मार्च के बीच में अस्पताल पर छापेमारी शुरू की थी, उन्होंने एक बयान में कहा कि वे आतंकवाद को खत्म करने के लिए अल-शिफ़ा अस्पताल में अभियान चल रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने अस्पताल में बिगड़ते हालात चिंता जताते हुए कहा कि बेहद खराब स्वच्छता और पानी की कमी के कारण संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी, कि भोजन बेहद सीमित है-यह उन शुगर मरीजों के जीवन के लिए खतरा है जिनकी हालत खराब हो रही है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने इज़रायल से मानवीयता को ध्यान में रखते हुए सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि वह मरीजों के वहां से निकाल सकें।
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा