इस साल अब तक मुठभेड़ में मारे गए 118 नक्सली
बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना के साथ ही राज्य में इस वर्ष अब तक सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 118 नक्सली मारे जा चुके हैं। 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। वहीं,10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित दस नक्सली मारे गए थे। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी