कोरोना से दिसंबर में 10 हजार मौतें
नई दिल्ली। कोरोना से दिसंबर 2023 में 10 हजार लोगों की मौत हुई। ये जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले महीने क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन की वजह से कोरोना को फैलने का मौका मिला। फिलहाल कोरोना का जेएन.1 वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल रहा है। हालांकि, कोरोना अभी ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है इसके बावजूद ये रूप बदलकर लोगों की जान ले रहा है। 10 हजार लोगों की मौत के अलावा कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की तादाद नवंबर की तुलना में 42 प्रतिशत तक बढ़ी।
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार