छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर CM विष्णु देव साय का कड़ा रुख
छत्तीसगढ़ में दुर्ग|, बलरामपुर समेत रायगढ़ में फीम की अवैध खेती के मामले सामने आए हैं. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी सख्त नजर आ रहे हैं. वहीं आज CM साय ने अफीम की अवैध खेती, विदेश नीति और नक्सलियों के आत्मसमर्पण जैसे मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कहीं भी अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी|
कितने भी बड़े रसूखदार हों, कार्रवाई होगी – CM विष्णु देव साय
सीएम साय ने कहा कि जब दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आया था, तभी सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए थे. कई जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई कर खेती को चिन्हांकित भी किया है. उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे कितने भी बड़े रसूखदार क्यों न हों, सरकार कार्रवाई जरूर करेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर कलेक्टरों की बैठक भी ली गई थी और उनसे जांच रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है|
विदेश नीति पर विपक्ष को दिया जवाब
सीएम साय ने विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार की विदेश नीति को कमजोर बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के मजबूत नेता हैं और उनकी विदेश नीति प्रभावी है. उन्होंने कहा कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए रास्ते खुले हैं और गैस व तेल की आपूर्ति भी सुगम हुई है|
‘चांद मेरा दिल’ टीजर रिलीज, Lakshya बने जुनूनी आशिक, Ananya Panday दिखीं तड़पती
IPL में ‘किंग’ से मिले ‘प्रिंस ऑफ बंगाल’, Shah Rukh Khan और Sourav Ganguly की मुलाकात वायरल
‘धुरंधर 2’ की तारीफ से खुश Aditya Dhar, बोले- मैं Virat Kohli का बड़ा फैन