पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
छतरपुर: राजनगर थाने में शनिवार शाम पुलिस हिरासत में बंद आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जबकि परिजनों ने हिरासत में मारपीट से मौत का आरोप लगाया है. घटना के दूसरे दिन नाराज परिजनों ने थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद जिस्ट्रेट जांच की बात पर परिजन माने और प्रदर्शन खत्म किया. SP ने कार्रवाई करते हुए थानेदार सहित 2 पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया.
थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित
जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना में शनिवार को राजेश पटेल (24) नामक आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद SP ने कार्रवाई करते हुए थानेदार सहित 2 पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया. लेकिन परिजन निलंबित थाना प्रभारी और आरक्षकों पर केस दर्ज करने की मांग. एसपी अगम जैन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद परिजन धरना खत्म किया.
मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम
मजिस्ट्रेट की देखरेख में मृतक का राजनगर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम किया गया. डॉ. मनोज चौधरी, नौगांव से बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. अजीत जादौन, डॉ. महबूब सलमान द्वारा मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया. इस दौरान व्यवहार न्यायाधीश जगत प्रताप अटल व विष्णु दुबे, मृतक के चाचा बाबूलाल पटेल और रिश्तेदार राजन पटेल मौजूद रहे. मृतक के चाचा बाबूलाल पटेल ने बताया, '' मृत भतीजे के हाथ, पैर और कमर में चोट के निशान हैं.''
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन
राजनगर विधायक अरविन्द्र पटैरिया मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ खड़े होने की बात कही. विधायक ने कहा, " मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चाहे आरोपी कोई भी हो." आरोप है कि मृतक के परिजनों से 50 हजार की मांग करने वाले आरक्षक संजय सिंह और शिवकुमार पाल का काफी दिन पहले ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी वे थाने में जमे थे. थाना प्रभारी ने उन्हें रिलीव नहीं किया, जिसे लेकर छतरपुर SP अगम जैन ने थाना प्रभारी दीपक शर्मा को भी निलंबित कर दिया.
छतरपुर एएसपी आदित्य पटले ने बताया, "मृतक का 5 डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो साक्ष्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, मजिस्ट्रेट जांच हो रही है. इसमें पुलिस का कोई रोल नहीं बचा है." वहीं एसपी अगम जैन ने बताया, "राजनगर थाना प्रभारी दीपक शर्मा सहित 2 आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. थाने में अतुल झा को पदस्थ किया है. घटना गंभीर है. जांच में जिसकी भी गलती मिलेगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी."
भारत का रक्षा बजट बढ़ेगा, IMF का अनुमान; अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा
2027 नगरीय निकाय चुनाव: प्रत्याशियों की जमानत राशि बढ़ाने की तैयारी
ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर अपशब्दों के खिलाफ बनेगा कानून
वेस्ट एशिया में खुली पोल, सीजफायर से पहले ट्रंप ने की थी पुष्टि
मतदान केंद्र पर AI रोबोट ‘नीला’ का स्वागत, मतदाताओं के बीच बना आकर्षण